उम्मीद और सफर

Analyser/Observer

"अच्छी चीज़ों की तलाश में भटकना ही ज़िंदगी का सबसे सुंदर सफर है।
यह ज़रूरी नहीं कि हर दिन खुशगवार हो, पर यह ज़रूरी है कि आप हर दिन कुछ नया सीखें या सीखने की कोशिश करे। सीखने मात्र की आवश्यकता महसूस करना भी एक प्रेरणा है जो आगे जाकर पूर्णता प्राप्त कर कुछ नया जीवनोपयोगी सिखाती है।
ज़िंदगी का सार किसी मंज़िल पर पहुँचने में नहीं, बल्कि उस रास्ते पर चलते रहने में है। अपनी छोटी-छोटी जीतों को पहचानिए, अपने प्रयासों का सम्मान कीजिए, और याद रखिए—आज का आपका सबसे छोटा कदम भी कल एक बड़ी छलांग की तैयारी है।
अपने अंदर की उम्मीद को कभी बुझने न दें, क्योंकि वह रोशनी जहाँ तक जाती है, रास्ता वहीं से शुरू होता है।"

No comments:

Post a Comment

जिसको जाना है वो बेशक जाये

Analyser/Observer जितनी गुज़रनी थी, गुज़र गई सुकून और सब्र के साथ, आधी से ज़्यादा उम्र तय कर ली है अपने दम पर। अब न किसी को मनाने की चाह बची है...