तितलिया Girls Power

एक सुन्दर बाग को
सजाने आयी तितलिया
नयी कलियो को
उपवन मे
खिलाने आयी तितलिया
नव पुष्पो से बाग को
महकाने आयी तितलिया
भंवरो को अपने स्वर से
बुलाने आयी तितलिया
माली की किस्मत 
चमकाने आयी तितलिया
माली ने देखा
बाग मे तितलियो को उडते
कुछ फुलो पर बैठती
कुछ उड जाती
कुछ बाग के अन्दर आती
कुछ बाहर को चली जाती
माली का मन
तितलियो पर मोह गया
और
माली हिंसा करने पर
उतारू हो गया 
माली ने अपनी आंखो पर
लालच की माटी लगाई
और कर दी तितलियो के
पंखो की छटाई
सोचा उसने उसकी ये
करतुत असर कर जायेगी
पर ये ना सोच पाया ये 
नादान तदपकर मर जायेगी
देख इनका अंजाम
फिर उपवन को सजाने
नयी तितलिया ना आयेगी |

#तुम बोलो बेखोफ होकर

No comments:

Post a Comment

जिसको जाना है वो बेशक जाये

Analyser/Observer जितनी गुज़रनी थी, गुज़र गई सुकून और सब्र के साथ, आधी से ज़्यादा उम्र तय कर ली है अपने दम पर। अब न किसी को मनाने की चाह बची है...