सपना

तुम मेरी सुनो 
दिल से अपने कहो 
 आवाज ना करो 
वक़्त पर मै ही 
तो तुम्हारे काम आया था 
सोच कर देखो 
तु साथ अपने क्या लाया था 
मेरी हर बात मे 
मै समझता हु 
तुम्हारी हामी है 
फिर किस बात पर मेरी 
तुमने अपनी साँस थामी  है 
हाँ मै  मानता हु 
मेरा वजूद तुम्हारा है 
पर एक गलती हो गयी मुझसे 
मैंने एक अपना 
अपने अंदर पाला है 
प्यारा मुझको भी है 
वो उतना 
जितना मै आप को हु 
कहो तो मार दू उसको 
उसके बिना ज़िन्दा 
मै भी ना हु | 



5 comments:

​जीवन: एक निरंतर संघर्ष और कोशिश

Analyser/Observer मनुष्य का जीवन उतार-चढ़ाव, सफलता और असफलता को आपस में समाहित किए हुए एक सुंदर मिश्रण से पूर्णता प्राप्त करता है। यह एक ऐसा...